प्रखंड मनरेगा कार्यालय का उद्घाटन

फोटो है 20 में कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक रामचंद्र सदा. अलौली. भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के स्थापित भवन में प्रखंड मनरेगा कार्यालय का काम शुरू हो गया. इसका उद्घाटन शनिवार की देर संध्या स्थानीय विधायक रामचंद्र सदा ने किया. उसके बाद विधायक ने डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी के साथ भवन के विभिन्न […]

फोटो है 20 में कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक रामचंद्र सदा. अलौली. भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के स्थापित भवन में प्रखंड मनरेगा कार्यालय का काम शुरू हो गया. इसका उद्घाटन शनिवार की देर संध्या स्थानीय विधायक रामचंद्र सदा ने किया. उसके बाद विधायक ने डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी के साथ भवन के विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये. उक्त अवसर पर विधायक ने बताया कि भारत निर्माण योजना के माध्यम से पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तरीय राजीव गांधी सेवा केंद्र का संचालन किया जाना है. मौके पर मनरेगा के कार्यपालक अभियंता परवेज अहमद, पीओ जफर अंसारी, बीडीओ राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्या सुलेख प्रसाद यादव, अलौली मुखिया शिवधारी ठाकुर, अजय मंडल, विधायक के निजी सलाहकार संजय सदा, वकील सिंह, राम नारायण सिंह, शिव नारायण सिंह, संतोष कुमार,शंकर सदा, पारो सदा आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >