गोगरी में हुआ मतदान, मतगणना आज

पौरा पंचायत में सरपंच गोगरी पंचायत में एक वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 11 बूथों पर हुआ मतदानप्रतिनिधि, गोगरी पंचायत उपचुनाव के तहत गोगरी प्रखंड में मतदान कार्य शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया. इसमें पौरा में 52 प्रतिशत व गोगरी पंचायत में 53 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके साथ हीं प्रत्याशी […]

पौरा पंचायत में सरपंच गोगरी पंचायत में एक वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 11 बूथों पर हुआ मतदानप्रतिनिधि, गोगरी पंचायत उपचुनाव के तहत गोगरी प्रखंड में मतदान कार्य शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया. इसमें पौरा में 52 प्रतिशत व गोगरी पंचायत में 53 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके साथ हीं प्रत्याशी का भाग्य इवीएम में कैद हो गया. मतदान को लेकर पौरा में कुल दस केंद्र बनाये गये थे. गोगरी में एक केंद्र बना था. प्रत्येक केंद्र पर पोलिंग पार्टी के अलावा दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी व जवान तैनात किये गये थे. वहीं गोगरी में मात्र एक मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत कुमार सिंह मतदान केंद्रों का जायजा लेते दिखे. वहीं डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी व एसडीओ संतोष कुमार भी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान का जायजा लिया. हालांकि प्रखंड में छह पंचायतों में पंच सदस्य पद के लिए भी चुनाव होना था, परंतु नामांकन इन पदों के लिए एक एक नामांकन होने के कारण इन जगहों पर निर्विरोध घोषित किया गया और पौरा व गोगरी में मतदान किया गया. निवार्ची पदाधिकारी ने बताया की मतगणना सोमवार (आज) को की जायेगी, जिसकी तैयारी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >