बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में आरटीआइ के तहत मांगी गयी सूचना उपलब्ध नहींं कराने व किसान की समस्या के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे अनशनकारियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन भी अनशनकारियों को सुध लेने के लिए कोई अधिकारी नहीं आये, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. स्थानीय कई लोगों ने बताया कि प्रमुख मांगों को लेकर अनशन पर बैठे लोगों से वार्ता तक करने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में कैसा लोक तंत्र है. जानकारी के अनुसार शनिवार को अनशन के दूसरे दिन एक अनशनकारी की हालत बिगड़ने लगी है. इसकी सूचना पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे पीएचसी के चिकित्सक डॉ विनोद व मेडिकल टीम ने अनशनकारियों का मेडिकल चेक अप किया. ज्ञात हो कि प्रखंड में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जांच प्रतिवेदन समेत पैक्स सदस्यों द्वारा बीते तीन वर्ष पूर्व उठाव किये ऋण एवं सदस्यता सूची की मांग आरटीआइ कार्यकर्ता ओमप्रकाश क्रांति द्वारा किया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के काफी दिनों बाद इसकी सूचना नहीं मिलने से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो के समर्थन में शुक्रवार से अनशन पर बैठ गये. अनशनकारियों मंे ओमप्रकाश क्रांति, प्रकाश सहनी, बिन्देश्वरी साह समेत चार अनशनकारी अनशन पर बैठे हुए हैं.
किसान की समस्या को लेकर दूसरे दिन भी अनशन जारी
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में आरटीआइ के तहत मांगी गयी सूचना उपलब्ध नहींं कराने व किसान की समस्या के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे अनशनकारियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन भी अनशनकारियों को सुध लेने के लिए कोई अधिकारी नहीं आये, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा […]
