मृतक परिजनों को मिली सहायता राशि

अलौली. बहादुरपुर पंचायत में 2012 दीपावली की रात दो व्यक्ति की हत्या हुई थी. ग्राम विकास शिविर में उनके परिजनों को शनिवार को मेघौना गांव में आयोजित ग्राम विकास शिविर में एक एक लाख रुपये का चेक सहायता के रूप में परिजनों को डीडीसी एवं एडीएम द्वारा दिया गया. छठु मुखिया की पत्नी पविया देवी […]

अलौली. बहादुरपुर पंचायत में 2012 दीपावली की रात दो व्यक्ति की हत्या हुई थी. ग्राम विकास शिविर में उनके परिजनों को शनिवार को मेघौना गांव में आयोजित ग्राम विकास शिविर में एक एक लाख रुपये का चेक सहायता के रूप में परिजनों को डीडीसी एवं एडीएम द्वारा दिया गया. छठु मुखिया की पत्नी पविया देवी को एडीएम रहमान ने तथा सागर मुखिया की पत्नी रूणा देवी को डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी द्वारा दिया गया. सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह ने उक्त आशय की घोषणा करते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता राशि दी गयी है. उक्त अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह, साधना देवी, सुलेख प्रसाद यादव, प्रमुख गंगा देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >