बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलेठा पंचायत के नारदपुर गांव निवासी चुलाहय महतो का पुत्र राजेश कुमार ने गांव के दो लोगों को नामजद कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव के लहसनी बहियार में खेत पटवन करने जा रहे उक्त किसान को गांव के ही हीरा यादव, अविनाश यादव अपने दो अज्ञात लोगों के सहयोग से बीच रास्ते में रोककर सही सलामत खेती करने के एवज में 500 रुपये प्रति बीघा रंगदारी देने और ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी. उक्त बातों की जानकारी पुलिस को देते हुए पीडि़त किसान ने बताया कि दहशत बनाने के लिए उनलोगो 4 चक्र हवाई फायरिंग भी की. मामले से अवगत होकर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलेठा पंचायत के नारदपुर गांव निवासी चुलाहय महतो का पुत्र राजेश कुमार ने गांव के दो लोगों को नामजद कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव के लहसनी बहियार में खेत पटवन करने जा रहे उक्त किसान को गांव के ही हीरा यादव, अविनाश यादव […]
