अनशन पर बैठेंगे अखिलेश

खगडि़या. किसानों के समस्याओं के सवाल पर कांग्रेस पार्टी के नेता सह मदारपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने 9 मार्च से अनशन पर जाने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने एसडीओ से अनशन करने की अनुमति भी मांगी है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि दिनांक 19 फरवरी […]

खगडि़या. किसानों के समस्याओं के सवाल पर कांग्रेस पार्टी के नेता सह मदारपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने 9 मार्च से अनशन पर जाने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने एसडीओ से अनशन करने की अनुमति भी मांगी है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि दिनांक 19 फरवरी 15 को हुए ओला वृष्टि में सैकड़ों किसानों की फसल स्वाहा हो गयी. इसके अलावा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिला प्रशासन ने पैक्स के माध्यम से किसानों को खाद वितरण किये जाने का निर्णय लिया था. लेकिन जिला कृषि कार्यालय के भेद भाव के कारण जिले के कई पैक्सों को खाद भी नहीं मिल पाया है. उन्होंने इसके अलावा अन्य कई समस्याओं के समर्थन में अनशन पर जाने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >