किशोरी की हत्या मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महेशखूंट. बीते 19 फरवरी को थाना क्षेत्र के हरदयाल नगर बहियार में किशोरी की गला दबा कर हुई हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से गोगरी एसडीपीओ संतोष झा पूछताछ की. ज्ञात हो कि किशोरी की हत्या हरदयाल नगर बहियार में कर […]

महेशखूंट. बीते 19 फरवरी को थाना क्षेत्र के हरदयाल नगर बहियार में किशोरी की गला दबा कर हुई हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से गोगरी एसडीपीओ संतोष झा पूछताछ की. ज्ञात हो कि किशोरी की हत्या हरदयाल नगर बहियार में कर दी गयी थी. मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पुलिस ने एक युवक को बीते दो दिन पूर्व बेगूसराय से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. शुक्रवार को थानाध्यक्ष शिव शंकर मांझी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से मुख्य आरोपी चेधा गांव निवासी खेलू सिंह के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >