एचएम ने की मारपीट व रंगदारी मांगने की शिकायत

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत अतर्गत प्राथमिक विद्यालय मेहता बासा के प्रभारी एचएम शंभु कुमार ने गुरुवार को मारपीट व रंगदारी मांगने की शिकायत बीडीओ से की. प्रभारी एचएम ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर रसोई घर मे नया ताला लटका था. बच्चों ने बताया कि गांव के ही त्रिवेणी सिंह ने […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत अतर्गत प्राथमिक विद्यालय मेहता बासा के प्रभारी एचएम शंभु कुमार ने गुरुवार को मारपीट व रंगदारी मांगने की शिकायत बीडीओ से की. प्रभारी एचएम ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर रसोई घर मे नया ताला लटका था. बच्चों ने बताया कि गांव के ही त्रिवेणी सिंह ने ताला लगाया है. इसी दौरान त्रिवेणी सिंह व विलाश सिंह दोनों भाइयों ने वहां पहुंच कर मेरे साथ मारपीट की. रंगदारी देने पर ताला खोलने की कही. बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >