-कई योजनाओं को मिली हरी झंडीफोटो है 9 व 10 में कैप्सन : बैठक करते नगर सभापति व उपस्थित पार्षद. प्रतिनिधि, खगडि़यानगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने की. इसमें पूर्व के सशक्त स्थायी समिति की बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट प्राक्कलन की पेशी की गयी. बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा दिये गये सुझाव के आलोक में बजट में आंशिक सुधार किया गया. इस बजट को बोर्ड की अगली बैठक में समीक्षोपरांत अंतिम रूप दिया जायेगा. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इस दौरान प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक रघुनंदन प्रसाद यादव को निर्देश दिया गया कि बापू मध्य विद्यालय से कब्रिस्तान से बांध के बगल होते हुए स्लूइस गेट तक नाला का पूर्ण सफाई कराया जाये. बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सोहन कुमार चौधरी, रविश चंद्र, सुनील कुमार पटेल, शिवराज यादव, पूजा देवी, पप्पू यादव, पूनम देवी, हेमा भारती, सपना देवी, कविता देवी, मो साहबउद्दीन, मो रूस्तम अली, मो जावेद अली, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार, नगर प्रबंधक रविश चंद्र वर्मा, प्रधान सहायक विकास कुमार, नगर सभापति रणवीर कुमार आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
नगर परिषद का वार्षिक बजट में स्वच्छता पर बल
-कई योजनाओं को मिली हरी झंडीफोटो है 9 व 10 में कैप्सन : बैठक करते नगर सभापति व उपस्थित पार्षद. प्रतिनिधि, खगडि़यानगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने की. इसमें पूर्व के सशक्त स्थायी समिति की बैठक की संपुष्टि की […]
