विधायक ने किया मुख्यमंत्री संपर्क पथ का शिलान्यास

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के इतमादी गांव में स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री संपर्क पथ का शिलान्यास गुरुवार को किया. जानकारी के अनुसार जमींदारी बांध से घोरबथना होते हुए सत्संग मंदिर इतमादी तक लगभग दो किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क का शिलान्यास विधायक ने नारियल फोड़ कर कर किया. प्राक्कलित राशि एक करोड़ 70 लाख […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के इतमादी गांव में स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री संपर्क पथ का शिलान्यास गुरुवार को किया. जानकारी के अनुसार जमींदारी बांध से घोरबथना होते हुए सत्संग मंदिर इतमादी तक लगभग दो किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क का शिलान्यास विधायक ने नारियल फोड़ कर कर किया. प्राक्कलित राशि एक करोड़ 70 लाख की लागत से नौ माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है. स्थानीय विधायक की अनुशंसा पर लोगों को आवागमन संकट से मुक्ति के लिए कार्य एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गोगरी द्वारा निर्माण कार्य पूरा किया जाना है. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, कार्य एजेंसी सह मुखिया प्रतिनिधि किशोर सिंह, निक्कू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >