तेल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के काजीचक पेट्रोल पंप के समीप खड़ी एक टैंकलॉरी से डीजल की चोरी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. एएसआइ ईश्वर दयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक टैंकलॉरी से तेल चोरी कर रहे काजीचक निवासी […]

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के काजीचक पेट्रोल पंप के समीप खड़ी एक टैंकलॉरी से डीजल की चोरी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. एएसआइ ईश्वर दयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक टैंकलॉरी से तेल चोरी कर रहे काजीचक निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार किया गया. हालांकि टैंकलॉरी नंबर बीआर 11 जे/8249 का चालक भाग निकला. तेल चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >