नदी में मछली मरने से दुर्गंध

फोटो : 4मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत के दर्जनों महादलित विस्थापित परिवारों को दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड एक वर्षों से बागमती नदी के समीप बांध पर अपना घर बना कर जीवन बसर कर रहे है. इसी गांव के समीप बागमती नदी के सोतीनुमा नदी में कुछ लोगों द्वारा मछली […]

फोटो : 4मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत के दर्जनों महादलित विस्थापित परिवारों को दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड एक वर्षों से बागमती नदी के समीप बांध पर अपना घर बना कर जीवन बसर कर रहे है. इसी गांव के समीप बागमती नदी के सोतीनुमा नदी में कुछ लोगों द्वारा मछली मारने के लिए नदी में जहर डाल दिया गया. इससे पिछले तीन दिनों से मरी मछली नदी की सतह पर आ गयी है. इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है. वार्ड के निवासी कुलों सदा, उमेश सदा, राजकुमार सदा, हीरा सदा, अशोक सदा, प्रमुसदा, सुरेंद्र सदा, शनिचरी देवी आदि ने स्थानीय मुखिया चंद्रकला देवी से उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >