ग्राम कचहरी जनप्रतिनिधियो को मिला प्रशिक्षण

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन मे ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधि व कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर त्रि-दिवसीय शिविर का उद्घाटन बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिंहा ने किया. जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन दिघौन व बेलदौर ग्राम कचहरी के सरपंच, उपसरपंच, पंच व न्याय सचिव को ट्रेनरो ने ग्राम कचहरी के […]

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन मे ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधि व कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर त्रि-दिवसीय शिविर का उद्घाटन बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिंहा ने किया. जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन दिघौन व बेलदौर ग्राम कचहरी के सरपंच, उपसरपंच, पंच व न्याय सचिव को ट्रेनरो ने ग्राम कचहरी के अधिकार व कर्तव्य के बारे मे कानूनी जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान उपसरपंच शिवकुमार अग्रवाल ने ग्राम कचहरी की समस्याओं से ट्रेनरो को अवगत कराते हुए न्यायिक प्रक्रिया मे हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया, जिसका बारी बारी से ट्रेनर द्वारा समाधान के तरिके भी बताये गये. मौके पर बेलदौर सरपंच मधुबाला देवी, दिघौन सरपंच बनारसी मंडल, जीपीएस संजीव कुमार समेत दोनों पंचायत के पंच,न्याय सचिव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >