डीएम खुराक पिला की अभियान की शुरूआत

-पोलियों उन्मूलन कार्यक्रमफोटो है.17 मेंकैप्सन: खुराक पिलाते डीएम. प्रतिनिधि, खगडि़या/बेलदौरसदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य गांव के आंगनबाड़ी केंद्र 213 पर डीएम राजीव रोशन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की. वहीं रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया रीना कुमारी ने कहा कि एक भी बच्चा छुटा तो पोलियो चक्र टूटा ,पोलियो की […]

-पोलियों उन्मूलन कार्यक्रमफोटो है.17 मेंकैप्सन: खुराक पिलाते डीएम. प्रतिनिधि, खगडि़या/बेलदौरसदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य गांव के आंगनबाड़ी केंद्र 213 पर डीएम राजीव रोशन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की. वहीं रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया रीना कुमारी ने कहा कि एक भी बच्चा छुटा तो पोलियो चक्र टूटा ,पोलियो की खुराक 0-5 वर्ष के बच्चो को अवश्य पिलाये ताकि पोलियो वापस नहीं आ पाये. मौके पर गौरी देवी, सोनी देवी, राजीव कुमार, वकील शर्मा, राकेश पासवान शास्त्री आदि मौजूद थे. बेलदौर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने चोढली गांव मे बच्चे को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. जानकारी के अनुसार रविवार को चोढली गांव मे टीम नंबर 74 पर बीडीओ ,पीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र प्रसाद, मुखिया अनिल यादव समेत पोषक क्षेत्र के एएनएम, सेविका, आशा कार्यकर्ता समेत पोलियो कर्मियों ने अभियान के शुभारंभ मौके पर अभिभावकों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया. 22 फरवरी से 26 फरवरी तक पोलियो अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 88 डोर टु डोर टीम ,20 ट्रांजिट टीम, दो मोबाइल टीम, 35 सुपर वाइजर को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. अभियान से वंचित बच्चों को 28 फरवरी को बी टीम द्वारा खुराक पिलायी जाएगी . मौके पर बीएमसी मनीष कुमार ,राजीव कुमार आदि अभियान मे जुटे कर्मियो को आवश्यक सहयोग कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >