विद्युत विभाग का सर्वाधिक बकाया नलकूप विभाग पर

गोगरी. एक तरफ जहां बिजली विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के यहां बकाये रहने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है. साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाती है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग का विभिन्न सरकारी संस्थानों में हजारों लाखों नहीं करोड़ों का बकाया है़ मामले में विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं़ जानकारी के […]

गोगरी. एक तरफ जहां बिजली विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के यहां बकाये रहने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है. साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाती है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग का विभिन्न सरकारी संस्थानों में हजारों लाखों नहीं करोड़ों का बकाया है़ मामले में विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं़ जानकारी के अनुसार बिजली विभाग का सबसे ज्यादा बकाया नलकूप विभाग पर है. क्षेत्र के विभिन्न नलकूपों पर लगभग चार करोड़ का बकाया है़ नगर पंचायत गोगरी जमालपुर पर पांच लाख 22 हजार का बकाया है़ बीडीओ कार्यालय पर तीन लाख 11 हजार, रेफरल अस्पताल गोगरी पर एक लाख 47 हजार 409, एसडीओ गोपनीय शाखा पर एक लाख 56 हजार 281 रुपये का बकाया है़ -कहते हैं प्रभारी एसडीओविभाग के प्रभारी एसडीओ सह जेइ रामश्रय प्रसाद ने बताया कि अन्य संस्थानों में हजारों का बकाया है़ वसूली को लेकर प्रयास किया जा रहा है़ नलकूप विभाग द्वारा कुछ राशि जमा की गयी है और जमा करने का आश्वासन मिला है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >