दुष्कर्मी को जल्द सजा दे प्रशासन

खगड़िया: राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को कोसी कॉलेज मैदान परिसर में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता ब्रिगेड के महासचिव नीरा कुमारी ने की. बैठक में भाग ले रही ब्रिगेड के सदस्यों को महासचिव नीरा ने गोगरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में नाबालिग छात्र के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की […]

खगड़िया: राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को कोसी कॉलेज मैदान परिसर में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता ब्रिगेड के महासचिव नीरा कुमारी ने की.

बैठक में भाग ले रही ब्रिगेड के सदस्यों को महासचिव नीरा ने गोगरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में नाबालिग छात्र के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी. उन्होंने जिले के बढ़ रही दुष्कर्म, हत्या व छेड़खानी की चर्चा की. वहीं उषा देवी ने कहा कि जिला में शराबी व अपराधी बढ़ गये है. महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है.

लालो शांति देवी ने कहा कि अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी दी जाय नहीं तो महिलाओं के धैर्य का बांध टूट जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन एक सप्ताह के अंदर सभी दुष्कर्मियों व हत्यारों को गिरफ्तार करें अगर ऐसा नहीं किया गया तो महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता की हजारों कार्यकर्ता शराब भठ्ठियों को ध्वस्त करेंगी व रेल और सड़क को अवरूद्ध किया जायेगा. बैठक को मंती देवी, सावित्री देवी, अनिता देवी, मीना देवी, ललिता देवी, रीना देवी ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >