शिक्षकों की समस्याओं ले संघ के नेताओं ने दिया धरना

फोटो है 6 में कैप्सन : धरना पर बैठे अराजपत्रित शिक्षक संघ के नेता प्रतिनिधि, खगडि़या जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व सचिव ललन कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में जिला […]

फोटो है 6 में कैप्सन : धरना पर बैठे अराजपत्रित शिक्षक संघ के नेता प्रतिनिधि, खगडि़या जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व सचिव ललन कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह द्वारा टालमटोल व अन्य अवांछित रवैया अपनाया जा रहा है, जो शिक्षक के हित में नहीं है. उन्होंने कहा है कि वर्ष 1999 व 2000 में नियुक्त अप्रशिक्षित उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को स्नातक वेतनमान में दी गयी. प्रोन्नति को निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार के पत्रांक 168 के आलोक में बहाल करने, प्रोन्नति नियमावली 1993 में अद्यतन प्रवरण वेतनमान का प्रोन्नति आदेश निर्गत करने, शिक्षकों के द्वितीय उन्नयन से संबंधित आदेश निर्गत करने, पंचायत-प्रखंड व नगर शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान करने, संबर्द्धन प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों के प्रमाण पत्र तत्काल निर्गत करने, सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षकों को जून 2014 से लंबित वेतन अविलंब भुगतान करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है. धरना कार्यक्रम को मुकेश कुमार, कैलाश पति पासवान, अविनाश चंद्र विद्यार्थी , योगेंद्र दास, रामानंद कुमार आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >