बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनसीसीसी द्वारा आयोजित नाक आउट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच मे बेलदौर की टीम ने पूर्णिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. मैच में टॉस जीतकर बेलदौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 137 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी पूर्णिया की टीम सभी विकेट खो कर 118 रन पर ही सिमट गयी. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के खिलाड़ी रूपेश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. टूर्नामेंट के आयोजक आशिष कुमार गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार को खगडिया बनाम बेलदौर के बीच पहला सेमीफाइनल व शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर व सहरसा के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. फाइनल मुकाबला रविवार को होगा.
बेलदौर ने पुर्णिया को हराया
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनसीसीसी द्वारा आयोजित नाक आउट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच मे बेलदौर की टीम ने पूर्णिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. मैच में टॉस जीतकर बेलदौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 137 रन का स्कोर खड़ा […]
