-यूरिया की किल्लत से नाराज हैं किसानफोटो है 22 में कैप्सन : मशाल जुलूस में शामिल किसान. प्रतिनिधि, मानसीयुवा शक्ति मानसी प्रखंड इकाई ने खाद्य की कमी के विरोध में मानसी बाजार में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस पटेल चौक मानसी से चल कर लोहिया चौक पर पहंुच कर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस का नेतृत्व युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के मिली भगत से पूंजीपतियों द्वारा खाद की कालाबाजारी किया जा रहा है. किसानों में खाद की कमी के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है. किसानों को खाद को लेने के लिए दुकानदारों के निकट गीर गीराना पड़ता है. वहीं प्रखंड महासचिव अर्जुन यादव ने स्थानीय प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि यदि अतिशीघ्र किसानों ाके खाद्य उपलब्ध नहीं कराया गया तो युवा शक्ति मानसी उग्र आंदोलन करेंगे. इनका जिम्मेदार स्थानीय जिला प्रशासन की होगी. मौके पर आशुतोष कुमार, धमेंद्र यादव, अरिवंद यादव, सौरभ कुमार, संजीत कुमार, पप्पू यादव, रमण कुमार, बिट्टू कुमार, फंटूस कुमार, संतोष कुमार, सहित दर्जनों युवा शक्ति के कार्यकर्ता मौजूद थे.
किसानों ने निकाला मशाल जुलूस
-यूरिया की किल्लत से नाराज हैं किसानफोटो है 22 में कैप्सन : मशाल जुलूस में शामिल किसान. प्रतिनिधि, मानसीयुवा शक्ति मानसी प्रखंड इकाई ने खाद्य की कमी के विरोध में मानसी बाजार में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस पटेल चौक मानसी से चल कर लोहिया चौक पर पहंुच कर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस […]
