उप मुखिया की हत्या के विरोध में बैठक

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रतिनिधि महासंघ के अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के उप मुखिया शंभु सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर की गयी हत्या के बारे में शोक व्यक्त किया गया. इस […]

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रतिनिधि महासंघ के अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के उप मुखिया शंभु सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर की गयी हत्या के बारे में शोक व्यक्त किया गया. इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गयी. इसके अलावा राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया. मांगों के पूरा नहीं होने पर महासंघ ने आंदोलन करने की चेतावनी दिया है. बैठक में परबत्ता की मुखिया धर्मशीला देवी, सरपंच रानी देवी, रामपुर उर्फ रहीमपुर के मुखिया कैलाश शर्मा, राम गुलाम मिश्रा, युसूफ उद्दीन,कारे शर्मा, रंजु कुमारी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >