मौखिक आदेश पर धान खरीद पर रोक

परबत्ता. प्रखंड के पैक्स द्वारा धान की खरीद में अब अड़चन पैदा हो रही है. कई पैक्स के अध्यक्षों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिये प्रखंड में बनाये गये केंद्र गोदाम प्रभारी ने अब धान लेने से मना कर दिया है. ऐसा पदाधिकारी के मौखिक आदेश पर किया जा रहा है. वहीं भाकपा नेता […]

परबत्ता. प्रखंड के पैक्स द्वारा धान की खरीद में अब अड़चन पैदा हो रही है. कई पैक्स के अध्यक्षों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिये प्रखंड में बनाये गये केंद्र गोदाम प्रभारी ने अब धान लेने से मना कर दिया है. ऐसा पदाधिकारी के मौखिक आदेश पर किया जा रहा है. वहीं भाकपा नेता नवीन चौधरी तथा जयप्रकाश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीद का आदेश होने के बावजूद पदाधिकारी इसमें बाधक बना रहे है. किसानों के लिये लाभकारी सभी योजनाओं में पदाधिकारियों का यही रवैया बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >