एसडीओ ने सर्वदलीय नेताओं के साथ की बैठक

गोगरी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ संतोष कुमार ने अपने कक्ष में सर्वदलीय नेताओं की बैठक की. मौके पर एसडीओ ने सभी दलों के नेताओं से मामले में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी दलों के नेताओं से क्षेत्र में शांति बनाये रखने में के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही. मौके […]

गोगरी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ संतोष कुमार ने अपने कक्ष में सर्वदलीय नेताओं की बैठक की. मौके पर एसडीओ ने सभी दलों के नेताओं से मामले में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी दलों के नेताओं से क्षेत्र में शांति बनाये रखने में के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही. मौके पर नेताओं ने दुष्कर्म व हत्या की घटना की निंदा करते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने व पीडि़त परिवार को मुआवजा व सहयोग की मांग की. इस पर एसडीओ ने कहा पुलिस प्रशासन के लोग कार्य कर रहे हैं, जहां तक मुआवजा की बात है डीएम ने मामले में नियमानुसार सहयोग करने की बात कही है. जिसके तहत अगर बीपीएल में होंगे तो इंदिरा आवास व अन्य सुविधा भी दी जायेगी. मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार झा, कैलाश चंद्र यादव, राजेश खेतान, धर्मदेव पटेल, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >