डीएम आज होंगे सम्मानित

खगडि़या. गवर्नेस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए डीएम राजीव रोशन को गुरुवार को सम्मानित किया जायेगा. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव जिलाधिकारी को सम्मानित करेंगे. उन्होंने बताया कि खगडि़या के साथ- साथ गया जिले के डीएम भी सम्मानित होंगे. समाहरणालय परिसर व […]

खगडि़या. गवर्नेस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए डीएम राजीव रोशन को गुरुवार को सम्मानित किया जायेगा. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव जिलाधिकारी को सम्मानित करेंगे. उन्होंने बताया कि खगडि़या के साथ- साथ गया जिले के डीएम भी सम्मानित होंगे. समाहरणालय परिसर व कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने, टेलीफोन इंटरकोम चालू कराने, समाहरणालय में वाइफाइ चालू कराने व खगडि़या में अन्य जिलों से पहले बायोमैट्रिक सिस्टम चालू कराने के लिए खगडि़या डीएम को सम्मानित किया जायेगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक यह सेवाएं खगडि़या में लागू हो चुकी है, जबकि अन्य जिले में यह सेवा चालू नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >