तैलिक साहु सभा की बैठक

मानसी. चकहुसैनी पंचायत में तैलिक साहु सभा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह के आवास पर बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री प्रेम कुमार यशवंत ने कहा 22 फरवरी को जिला मुख्यालय के सम्मेलन में पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक का आगमन होगा. सम्मेलन में तैलिक साहु जाति को अत्यंत पिछड़ा में शामिल […]

मानसी. चकहुसैनी पंचायत में तैलिक साहु सभा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह के आवास पर बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री प्रेम कुमार यशवंत ने कहा 22 फरवरी को जिला मुख्यालय के सम्मेलन में पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक का आगमन होगा. सम्मेलन में तैलिक साहु जाति को अत्यंत पिछड़ा में शामिल करने व अन्य बिंदुओं पर चर्चा भी की जायेगी. प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह ने कहा कि तैलिक साहु समाज को सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा जो पार्टी हमारे समाज को प्रतिनिधित्व का मौका देगा. हम उनके साथ रहेंगे. मौके पर रंजीत साह, ब्रजेश साह, मुकेश कुमार, श्याम नंदन साह, गोपाल साह, वकील साह, भोला साह, राजेश साह, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >