चार की लीडफोटो है 3 व 4 में कैप्सन: लोगों ने तोड़ा शेड व डीएम तथा एसपी को भी पहनना पड़ा हेलमेट. प्रतिनिधि, गोगरी जाम की घटना के बाद राटन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. एक ओर जहां डीआइजी घटना स्थल पर घंटो डटे रहे. वहीं डीएम राजीव रोशन व एसपी धूरत सायली सबला राम भी जाम स्थल पर सोमवार रात्रि से ही कैंप कर रहे हैं. रैफ के जवानों ने एक तरफ कमान थाम लिया था. वहीं बिहार पुलिस व बीएमपी के जवानों ने भी भारी संख्या में जाम स्थल के अलावे गांव को चारों ओर से घेर रखा था. इस के अलावा मड़ैया, परबत्ता, पसराहा, महेशखूंट, भरतखंड, मानसी, गंगौर, मोरकाही, चैथम, अलौली सहित कई थाना के थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे. मंगलवार की सुबह जाम हटाने के बाद यातायात तो शुरू कर दिया गया, लेकिन सभी आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस पैनी नजर रख रही थी. शक के आधार पर लोगों व वाहनों को सर्च भी किया जा रहा था. आइजी व कमिश्नर ने भी जाम स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. एतिहातन पुलिस व प्रशासन द्वारा क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है. चौक चौराहे संवेदनशील स्थलों व घटना स्थल के आस पास गांव मंे भी पुलिस गश्त के साथ अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है.
पुलिस छावनी में बदल गया राटन गांव
चार की लीडफोटो है 3 व 4 में कैप्सन: लोगों ने तोड़ा शेड व डीएम तथा एसपी को भी पहनना पड़ा हेलमेट. प्रतिनिधि, गोगरी जाम की घटना के बाद राटन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. एक ओर जहां डीआइजी घटना स्थल पर घंटो डटे रहे. वहीं डीएम राजीव रोशन व एसपी धूरत […]
