शिक्षक एकादश बना विजेता
खगड़िया: स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन शिक्षक एकादश बनाम वेटरन एकादश के बीच मैच खेला गया. इसमें शिक्षक एकादश की टीम ने वेटरन एकादश टीम को सात विकेट से पराजित कर मैच के अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच के उपरांत वेटरन एकादश की […]
खगड़िया: स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन शिक्षक एकादश बनाम वेटरन एकादश के बीच मैच खेला गया. इसमें शिक्षक एकादश की टीम ने वेटरन एकादश टीम को सात विकेट से पराजित कर मैच के अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच के उपरांत वेटरन एकादश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बल्लेबाजी करते उत्तरी वेटरन की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 150 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी शिक्षक एकादश की टीम में 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच पर कब्जा जमा लिया.
वेटरन एकादश के बल्लेबाजी मुकेश यादव ने 50 रन, सदानंद प्रसाद ने 32 रन, युगल किशोर ने 24 रन बनाये, जबकि शिक्षक एकादश के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सुनील कुमार ने 36 रन, राजेश कुमार ने 37 रन, कुंदन कुमार 28 रन का योगदान दिया.
वहीं मैच का उद्घाटन नप सभापति मनोहर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. एंपायर ललित कुमार व राजा कुमार एवं स्कोरर लक्ष्मण कुमार थे. शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा मैच नगर परिषद एकादश बनाम अधिवक्ता एकादश के बीच खेला जायेगा. वहीं तीसरा मैच मीडिया एकादश बनाम बैंक एकादश के बीच खेला जायेगा.