सरस्वती पूजा को लेकर सर्तकता के निर्देश

107 जगहों पर दंडाधिकारी की हुई तैनाती खगडि़या. शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा 107 जगहों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को 24 जनवरी तक अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर जमे रहने का निर्देश दिया गया है. डीएम राजीव […]

107 जगहों पर दंडाधिकारी की हुई तैनाती खगडि़या. शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा 107 जगहों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को 24 जनवरी तक अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर जमे रहने का निर्देश दिया गया है. डीएम राजीव रोशन ने बताया कि सभी दंडाधिकारियों को प्रत्येक दिन अनुमंडल स्तर पर खैरियत प्रतिवेदन भेजेंगे व मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष नजर रखेंगे. विसर्जन के रास्ते में पड़नेवाले मसजिदों के पास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. पूजा को लेकर दोनों अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जहां पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कुछ जगहों को संवेदनशील घोषित करते हुए वहां थानाध्यक्षों को पैनी नजर रखने तथा अफवाह फैलानेवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >