अमेरिकी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाये जाने का विरोध

खगडि़या. गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि बनाये जाने के विरोध में सीपीआइ(एम) जिला कार्यालय में वामपंथियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीआइ के जिला मंत्री प्रभाकर सिंह ने की. बैठक में सीपीएम नेता डांगे सिंह, जिला मंत्री संजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य जगदीश चंद्र वसु, खेमस […]

खगडि़या. गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि बनाये जाने के विरोध में सीपीआइ(एम) जिला कार्यालय में वामपंथियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीआइ के जिला मंत्री प्रभाकर सिंह ने की. बैठक में सीपीएम नेता डांगे सिंह, जिला मंत्री संजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य जगदीश चंद्र वसु, खेमस के नेता देवेंद्र चौरसिया, मोले नेता सुभाष सिंंह, एसयूसीआइ नेता जितेंद्र कुमार मौजूद थे. सभी वामपंथियों ने कहा कि जिस देश के हस्तक्षेप के कारण हमारे रक्षा क्षेत्र में एफडीआइ लागू हुआ है. सौ से ज्यादा जीवन रक्षक दवाओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई. जिसके चलते हमारा विदेश नीति प्रभावित हो रहा है. वह हमारा मुख्य अतिथि कैसे हो सकता है. वामपंथी 24 जनवरी को प्रतिरोध स्वरूप बराक ओबामा और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >