राशि से पोशाक ही खरीदें : विधायक

विधायक ने किया साइकिल व पोशाक राशि का वितरणपसराहा. परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत चमालाल उच्च विद्यालय में साइकिल व पोशाक राशि का वितरण विधायक रामानंद प्रसाद सिंह ने किया. इस मौके पर विधायक ने उपस्थित छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल व पोशाक की राशि को साइकिल व पोशाक खरीदने […]

विधायक ने किया साइकिल व पोशाक राशि का वितरणपसराहा. परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत चमालाल उच्च विद्यालय में साइकिल व पोशाक राशि का वितरण विधायक रामानंद प्रसाद सिंह ने किया. इस मौके पर विधायक ने उपस्थित छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल व पोशाक की राशि को साइकिल व पोशाक खरीदने में ही खर्च करें. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस तरह की योजना से गरीब छात्र व छात्राओं में शिक्षा की ललक पैदा हुई है. मौके पर जदयू नेता डॉ संजीव ने कहा कि उच्च विद्यालय चमालाल मंडल की समस्या को सरकार के समक्ष रखा जायेगा. वहीं विद्यालय प्रधान सुदर्शन कुमार ने बताया कि विद्यालय के 172 छात्र व छात्राओं को 2500 रुपये प्रति छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए वितरण किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि नवम व दशम के छात्र को एक हजार रुपये प्रति दर से पोशाक राशि का भी वितरण किया गया. इस मौके पर मुखिया राहुल कुमार, निरंजन यादव, सुदर्शन कुमार व विद्यालय के सभी शिक्षक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >