सीओ ने बेदखल परचाधारियों को दिलाया दखल

खगडि़या/ बेलदौर. सदर प्रखंड के रहीमपुर गांव में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चार महादलित लोगों को दखल दहानी के तहत कब्जा दिलाया गया. साथ ही बेदखल करनेवाले अशोक यादव को चेतावनी दी गयी कि यदि वे दखलकार क्षत्रि दास, रामशरण दास, देवशरण दास व रामदेव दास को परेशान करेंगे तो उनके विरुद्ध […]

खगडि़या/ बेलदौर. सदर प्रखंड के रहीमपुर गांव में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चार महादलित लोगों को दखल दहानी के तहत कब्जा दिलाया गया. साथ ही बेदखल करनेवाले अशोक यादव को चेतावनी दी गयी कि यदि वे दखलकार क्षत्रि दास, रामशरण दास, देवशरण दास व रामदेव दास को परेशान करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बेलदौर प्रतिनिधि के अनुसार सीओ ने मुरली गांव में परचाधारी महादलित परिवार को परचा की जमीन पर दखल दिलाने के लिए कब्जाधारी व ग्रामीणों से वार्ता कर स्थल का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीओ संजय कुमार सिंह बेदखली परचा धारियों को दखल दिलाने के लिए पचोत एवं मुरली गांव पहंुचे व अंचल अमीन से उक्त जमीन का मुआयना व पैमाइश कराते हुए कब्जाधारी को परचा की जमीन मुक्त करने का निर्देश दिया. इस संदर्भ मे सीओ ने बताया कि कब्जाधारी को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए अविलंब जमीन को कब्जा से मुक्त करने को कहा अन्यथा प्रशासनिक रूप से परचा जमीन पर परचाधारी को दखल दिलाने की कार्रवाई की जायेगी. सात परचाधारी के जमीन का निरीक्षण कर दखल दिहानी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी. मौके पर प्रभारी सीआइ उपेंद्र ठाकुर, राजस्व कर्मी राजीव कुमार, अंचल अमीन रामवरई समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >