खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के बलुआही स्थित बापू मध्य विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने की. जबकि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद हेमा भारती भी मौजूद थी. बैठक में प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र ने सभी सदस्यों को सूचित करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वसम्मति से पोशाक राशि विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में आ गया है. इसका वितरण 19 जनवरी को किया जायेगा. हेमा भारती ने बताया कि विद्यालय में रंगमंच निर्माण के लिए प्राक्कलन नगर सभापति के समक्ष रखा हुआ है. पारित होने पर रंगमंच का निर्माण विद्यालय में शीघ्र कराया जायेगा. मनोहर कुमार यादव ने बताया कि वह विद्यालय के विकास के लिए सदा तत्पर हैं.
शिक्षा समिति की बैठक में पोशाक राशि वितरण करने का निर्णय
खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के बलुआही स्थित बापू मध्य विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने की. जबकि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद हेमा भारती भी मौजूद थी. बैठक में प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र ने सभी सदस्यों को सूचित […]
