तेलिहार में महादलित को बसाने की कवायद शुरू

डीएम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र खगडि़या. बेलदौर अंचल के तेलिहार गांव के 23 भूमिहीन महादलितों को बसाने की कवायद शुरू की गयी है. सीएम जीतन राम मांझी के निर्देश के आलोक में डीएम राजीव रोशन ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर डुमरी बांध की सुरक्षा के लिए बनाये सुरक्षा […]

डीएम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र खगडि़या. बेलदौर अंचल के तेलिहार गांव के 23 भूमिहीन महादलितों को बसाने की कवायद शुरू की गयी है. सीएम जीतन राम मांझी के निर्देश के आलोक में डीएम राजीव रोशन ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर डुमरी बांध की सुरक्षा के लिए बनाये सुरक्षा तटबंध की जमीन को हस्तांतरण करने का अनुरोध किया है. 23 भूमिहीन महादलितों को बसाने के लिए डीएम ने 0.69 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. चूंकि यह जमीन सिंचाई विभाग के ही अधीनस्थ आता है. इसलिए सिंचाई विभाग से जमीन हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया है. वर्तमान समय में यह जमीन बेकार पड़ी हुई है. विभागीय जानकारी के मुताबिक 31 अक्तूबर को सीएम के तेलिहार आगमन के दौरान यहां के महादलितों ने जमीन उपलब्ध कराने की मांग इनसे(सीएम) की थी. जिसके बाद सीएम श्री मांझी ने डीएम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसी आलोक में डीएम ने प्रधान सचिव को पत्र लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >