फोटो है 7 व 8 में कैपसन : राशि का वितरण करती विद्यालय प्रधान व मौके पर मौजूद छात्र व छात्राएं खगडि़या. सदर प्रखंड स्थित सीताराम मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को मुख्यमंत्री साइकिल व पोशाक योजना की राशि का वितरण किया गया. वितरण समारोह में सन्हौली पंचायत की मुखिया रानी देवी व जिला माध्यमिक संघ के अध्यक्ष सीताराम चौधरी उपस्थित थे. विद्यालय मंे नामांकित नवम व दशम वर्ग की कुल 298 छात्राओं के बीच प्रति छात्रा 1000 रुपये की दर से कुल 2 लाख 98 हजार रुपये का वितरण किया गया. जबकि 380 छात्र व छात्राओं के बीच प्रति छात्र 2500 रुपए की दर से कुल 9 लाख 50 हजार रुपये का वितरण किया गया. मालूम हो कि विद्यालय में कुल नामांकित 456 छात्रों के बीच राशि वितरण कार्य प्रारंभ किया जाना था, लेकिन विभाग की ओर से कुल 380 छात्र एवं छात्राओं के बीच साइकिल की राशि वितरण हेतु रुपये प्राप्त हुआ था. जिसमें 260 छात्र तथा 120 छात्रा के बीच राशि वितरण का कार्य आरंभ किया गया. शेष 28 एससी छात्रा व 48 एससी छात्रों के बीच साइकिल की राशि विभाग से प्राप्त नहीं हो सका है. प्राचार्य सुकांति कुमारी ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग पोशाक व साइकिल खरीदने में ही करें. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार चौधरी, विवेकानंद झा, मृत्यंजय कुमार, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शेखर कुमार, राजू कुमार, दीपक कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.
साईिकल व पोशाक राशि का किया गया वितरण
फोटो है 7 व 8 में कैपसन : राशि का वितरण करती विद्यालय प्रधान व मौके पर मौजूद छात्र व छात्राएं खगडि़या. सदर प्रखंड स्थित सीताराम मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को मुख्यमंत्री साइकिल व पोशाक योजना की राशि का वितरण किया गया. वितरण समारोह में सन्हौली पंचायत की मुखिया रानी देवी व जिला माध्यमिक संघ […]
