फोटो है 1 व 2 में कैप्सन : नाटक का उद्घाटन करते नेत्री व नाटक प्रस्तुत करते कलाकार पसराहा. थाना अंतर्गत सोंडीहा में मकर संक्रांति के अवसर पर जय बजरंग नाट्य कला परिषद की ओर से धूल का फूल नाटक का मंचन किया गया. इस मंच का उद्घाटन परबत्ता से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रो सुहेली मेहता ने किया. इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने समाज में होने बाली बुराई को बड़े सरलता से दिखाया. किस तरह समाज में महिलाओं को घर का बोझ माना जाता है. किस प्रकार स्कूल में महिला का शोषण किया जाता है जिसके कारण उसे आगे कि पढ़ाई से वंचित होना पड़ता है. इस अभिनय के सभी कलाकारोें ने बखूबी ढंग से अपना किरदार निभाया. मौके पर मुखिया प्रदीप ठाकुर व समस्त ग्रामीण मौजूद थे.
मकर संक्रांति के अवसर पर नाटक का हुआ मंचन
फोटो है 1 व 2 में कैप्सन : नाटक का उद्घाटन करते नेत्री व नाटक प्रस्तुत करते कलाकार पसराहा. थाना अंतर्गत सोंडीहा में मकर संक्रांति के अवसर पर जय बजरंग नाट्य कला परिषद की ओर से धूल का फूल नाटक का मंचन किया गया. इस मंच का उद्घाटन परबत्ता से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रो […]
