-सहरसा कमिश्नर को मिली जांच की जिम्मेदारीखगडि़या. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये हैं. जिले के आरटीआइ कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह तरकर की शिकायत पर सामान्य प्रशासन विभाग ने डीडीसी के विरुद्ध जांच के निर्देश दिये हैं. डीडीसी के विरुद्ध जांच की जिम्मेदारी सहरसा प्रमंडल के कमिश्नर को सौंपी गयी है. कमिश्नर से जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी है. जानकारी के अनुसार जिले के आरटीआइ कार्यकर्ता श्री तरकर के द्वारा पांच दिसंबर को डीडीसी के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव से शिकायत की गयी थी. आवेदक ने प्रधान सचिव से डीडीसी के विरुद्ध आवेदन के साथ साथ शपथ पत्र दायर करने की अभियोजन स्वीकृति मांगी थी. आवेदक की शिकायत पर विभाग ने जांच के आदेश दिये हैं. सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित अवर राम किशुन राय ने डीडीसी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच सहरसा प्रमंडल के कमिश्नर से कराने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक आवेदक ने डीडीसी पर अनियमितता बरतने, विभागीय परिपत्र के विपरीत कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ आवश्यक साक्ष्य सहित प्रधान सचिव से शिकायत की थी. इधर डीडीसी श्री अंसारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने आवेदक के आरोप को बेबुनियाद बताया है.
डीडीसी के विरुद्ध जांच के आदेश
-सहरसा कमिश्नर को मिली जांच की जिम्मेदारीखगडि़या. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये हैं. जिले के आरटीआइ कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह तरकर की शिकायत पर सामान्य प्रशासन विभाग ने डीडीसी के विरुद्ध जांच के निर्देश दिये हैं. डीडीसी के विरुद्ध जांच की जिम्मेदारी सहरसा प्रमंडल के कमिश्नर को सौंपी गयी है. […]
