खड़ौआ ने मुंगेर को एक गोल से हराया

-मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन फोटो है. 16 व 17 मेंकैप्सन: खेल का उद्घाटन करने पहंुचे सांसद व खेलते खिलाड़ी पसराहा. थाना क्षेत्र के गोगरी प्रखंड सर्किल एक के देवठा के मैदान में न्यू एलेवन स्टार क्लब देवठा के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. […]

-मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन फोटो है. 16 व 17 मेंकैप्सन: खेल का उद्घाटन करने पहंुचे सांसद व खेलते खिलाड़ी पसराहा. थाना क्षेत्र के गोगरी प्रखंड सर्किल एक के देवठा के मैदान में न्यू एलेवन स्टार क्लब देवठा के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. पुलिस टीम खड़ौआ एवं जिला टीम मुंगेर के बीच मैच खेला गया. टॉस मुंगेर की टीम का कप्तान ने जीता. खेल के पहले हाफ में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सका. दूसरे हाफ के खेल शुरू होने के बाद एक बेहतरीन गेंद को गोल में बदल कर खड़ौआ के खिलाड़ी ने अपने टीम को जीत दिलायी. खेल के दौरान मुंगेर की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी. इसका उदघाटन स्थानीय सांसद चौधरी महबुब अली कैशर ने किया. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव यादव, पूर्व विधायक सुनिता शर्मा, लोजपा नेत्री सह प्राध्यापक सुहेली मेहता, अल्पसंख्यक सांसद प्रतिनिधि मो जफर अली, मो मासुम, पैंकांत के मुखिया सिकंदर शर्मा, पिपड़पांती के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, देवठा के समाज सेवी नेता क्षत्री शर्मा, युवा आलोक कुमार, मुखिया विवेकानंद साह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे. मैच में मुख्य निर्णायक रामसेवक सिंह व लाइन मेन के रूप में नरेश शर्मा व चंद्रशेखर शर्मा थे. सांसद खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >