बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय की मुख्य नवनिर्मित पनसलवा बोबिल पीडब्लूडी पथ के दोनों किनारे पर लगातार किये जा रही अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गयी है. इस गतिविधि को आगे बढ़ाते हुए सड़क के दोनों किनारे पर किसानों ने धान का पुआल व ढेर जमा कर पथ को और संकीर्ण बना दिया है. इसके कारण सड़क दुर्घटना में काफी इजाफा हो रहा है. आसपास के लोग फसल तैयारी करने से लेकर मवेशी के आश्रय स्थल बनाने की होड मे चौड़ी पथ पर लगातार अवैध कब्जा कर रहे है सड़कों को अवैध कब्जा से मुक्त नहीं करवाने का ही नतीजा है कि थोड़ी चूक होते ही एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो जाती है. प्रशासन समेत वरीय अधिकारियों का भी अक्सर इसी मार्ग से आना जाना होता है. बावजूद इसकी अनदेखी कर चुप्पी साधे हुए हैं, जिसके कारण सड़कों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. बुधवार को घटित सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने पीडब्लूडी पथ को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है.
पुआल के ढ़ेर से हो रही दुर्घटना
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय की मुख्य नवनिर्मित पनसलवा बोबिल पीडब्लूडी पथ के दोनों किनारे पर लगातार किये जा रही अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गयी है. इस गतिविधि को आगे बढ़ाते हुए सड़क के दोनों किनारे पर किसानों ने धान का पुआल व ढेर जमा कर पथ को और संकीर्ण बना दिया है. इसके कारण सड़क […]
