-गरीबों के बीच डीएम ने बांटे कंबल फोटो है 4 व 5 में कैप्सन : संबोधित करते डीएम व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, अलौली जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से बुधवार को प्राइमरी स्कूल परास मुसहरी इचरूआ में महादलितों की बीच डीएम राजीव रोशन द्वारा सौ कंबल का वितरण किया गया. इसमें उन्होंने कहा कि ठंड काफी बढ़ गयी है. इस स्थिति में महादलित परिवारों के बीच कठिनाई बढ़ गयी है. जिला के सभी एसोसिएशन, संगठनों के माध्यम से कंबल का वितरण का अभियान चलाया जा रहा है. स्वच्छता कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि परिवार में शौचालय का निर्माण कराएं और 12 हजार रुपये अपने बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त करें. पंचायत के मुखिया को जानकारी देते हुए बताया कि आप एक लाख 20 हजार रुपये जेनरेट कर समुदायिक शौचालय का निर्माण कर सकते हैं. मुखिया को काफी अधिकार प्राप्त हैं. इस तरह से आपके जेनरेट फंड में सरकार राशि देगी. जिससे कई जगह आप सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर सड़क की गंदगी दूर कर सकते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सह बैद्यनाथ फ्यूल सेंटर महेशखूंट के इंद्र मोहन सिंह ने किया. संचालन जिला पंचायत राज पदाधिकारी सिया राम सिंह के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसोसिएशन के सचिव सह खिरहरी पेट्रोल पंप अलौली के कुमार रंजन, बीडीओ राकेश कुमार, पीओ जफर अंसारी, थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा, मुखिया नवीन कुमार, चातर पंप के लाल बाबू सिंह, राजेश कुमार, उड़ेन कुमार आदि उपस्थित थे.
पेट्रोल पंप के सहयोग से कंबल वितरित
-गरीबों के बीच डीएम ने बांटे कंबल फोटो है 4 व 5 में कैप्सन : संबोधित करते डीएम व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, अलौली जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से बुधवार को प्राइमरी स्कूल परास मुसहरी इचरूआ में महादलितों की बीच डीएम राजीव रोशन द्वारा सौ कंबल का वितरण किया गया. इसमें उन्होंने कहा कि […]
