जन प्रतिनिधियों ने किया जांच कमेटी की सराहना

-जांच कमेटी के सदस्यों को दी बधाईखगडि़या. जन प्रतिनिधि व बीडीओ के बीच हुए विवाद की जांच रिपोर्ट आने के बाद जन प्रतिनिधियों ने खुशी का इजहार किया है. जन प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के साथ साथ जांच कमेटी में शामिल डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी तथा वरीय उप समाहर्ता सिया राम सिंह के निष्पक्ष जांच […]

-जांच कमेटी के सदस्यों को दी बधाईखगडि़या. जन प्रतिनिधि व बीडीओ के बीच हुए विवाद की जांच रिपोर्ट आने के बाद जन प्रतिनिधियों ने खुशी का इजहार किया है. जन प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के साथ साथ जांच कमेटी में शामिल डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी तथा वरीय उप समाहर्ता सिया राम सिंह के निष्पक्ष जांच की सराहना की. संसारपुर पंचायत के मुखिया राम विलास महतो, मुखिया रीना कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रखंड प्रमुख परमानंद राय, जिला परिषद अनिल कुमार, मुखिया अमरजीत कुमार, मुखिया मनोज कुमार सहित दर्जनों जन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रजातंत्र एवं लोकतंत्र के गरिमा की रक्षा करने वाले जांच कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया. वहीं दलित युवा संग्राम मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी जिला प्रशासन के निष्पक्ष जांच को सराहनीय बताया. उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ व जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा था कि प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसी मामले को लेकर डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था. जांच कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद जन प्रतिनिधियों ने खुशी का इजहार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >