चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में आयोजित पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पुनिता देवी ने किया. इसमें पंचायत समिति सदस्यों ने पूर्व की बैठक में पारित प्रस्ताव के निर्णय की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के द्वारा प्रस्तावित निर्णय की उपेक्षा पर समिति सदस्य एवं मुखिया की ओर से सवालों का बौछार लंबी अवधि तक चलता रहा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रतिनिधित्व कर रहे बीआरपी हरिनंदन पासवान को भी सदस्यों के सवालों का सामना करना पड़ा. सदस्यों ने विभाग द्वारा शिक्षकों का प्रति नियोजन, भवन निर्माण, छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के वितरण में अनियमितता सहित शिक्षकों का विद्यालय से गायब रहने के सवाल उठाया. वहीं महादलितों के लिए रैन बसेरा लक्ष्य से काफी पीछे रहने, परचा धारियों को दखल जैसे सवालों का बौछार सीओ रमण प्रसाद वर्मा पर होता रहा. बैठक में पंसस नरेश प्रसाद बादल, प्रभा शंकर प्रसाद सिंह, उप प्रमुख सोनी देवी, उमेश पटेल, संजय रंजन राय सहित मुखिया अमर कुमार, सुजय कुमार संजय, मनोज कुमार, त्रिवेणी पासवान, शोभा देवी, सरिता देवी, सुशीला देवी सहित पूर्व उप प्रमुख सुबुक लाल सिंह उपस्थित थे.
बैठक में बीडीओ प्रतिनिधि पर भड़के पंसस
चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में आयोजित पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पुनिता देवी ने किया. इसमें पंचायत समिति सदस्यों ने पूर्व की बैठक में पारित प्रस्ताव के निर्णय की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के द्वारा प्रस्तावित निर्णय की उपेक्षा पर समिति सदस्य एवं मुखिया की […]
