खगडि़या. मानसी थाना क्षेत्र ठाठा गांव निवासी लक्ष्मी रजक ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि अनुसूचित जाति थाना कांड संख्या 42/14 में घटना की फिर से जांच कराने की मांग की है. इसमें बताया गया है कि कांड में एसडीपीओ के पास गांव के दस लोगों ने घटना को सत्य बताया. इसके बाद भी एसडीपीओ ने कांड को झूठा करार दे दिया है. उल्लेखनीय है कि इस कांड में लक्ष्मी रजक ने अपने पिता के अपहरण कर लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आज तक उनके पिता की घर वापसी नहीं हुई है. दूसरी तरफ घटना को असत्य करार दे दिया गया है. उन्होंने एसपी से मामले की पुन: जांच कराने की मांग की है.
घटना की फिर से जांच कराने की मांग
खगडि़या. मानसी थाना क्षेत्र ठाठा गांव निवासी लक्ष्मी रजक ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि अनुसूचित जाति थाना कांड संख्या 42/14 में घटना की फिर से जांच कराने की मांग की है. इसमें बताया गया है कि कांड में एसडीपीओ के पास गांव […]
