बेलदौर. कार्य एजेंसी की लापरवाही से विद्युत सब ग्रिड स्टेशन के भवन का काम पूरा कर लिया गया लेकिन कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. इससे प्रखंड में विद्युत की समस्या यथावत बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को सफल बनाने के लिये राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पनसलवा जीरो माइल के बीच में एक सब ग्रिड स्टेशन निर्माण की स्वीकृति दी गयी. इसके तहत कार्यारंभ भी किया गया लेकिन कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाये जाने के कारण इसका निर्माण कार्य अब तक परा नहीं हो पाया. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्युतीकरण योजना पर ग्रहण लग गया हे. कार्यारंभ के तीन वर्ष से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी सब ग्रिड स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका. इससे जहां विद्युत सुविधा प्राप्त गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है. वहीं विद्युत विहीन गांवों को इस योजना के तहत अच्छादित करने की योजना पर भी ग्रहण लग गया है. सब ग्रिड का निर्माण कार्य पूरा नहीं किये जाने के लिये जिम्मेवार कौन है. यह प्रश्न बना हुआ है.
सब ग्रीड का भवत तैयार, काम नहीं हुआ पूरा
बेलदौर. कार्य एजेंसी की लापरवाही से विद्युत सब ग्रिड स्टेशन के भवन का काम पूरा कर लिया गया लेकिन कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. इससे प्रखंड में विद्युत की समस्या यथावत बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को सफल बनाने के लिये राजीव गांधी […]
