स्कूली छात्राओं पर करते हैं टिप्पणी अश्लील स्लोगन से स्कूली छात्रा परेशान फोटो है 6 में कैप्सन : इस तरह से सड़क जाम कर किया जाता है व्यवसाय खगडि़या. शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन चौक पर इन दिनों सड़क के बीच में ठेला लगाने से यात्रा करने वाले आम लोगों को काफी परेशानी होती है. दिन में कई दफा पुलिस गश्ती वाहन के अलावा जिला प्रशासन का भी आवागमन होता है, लेकिन स्टेशन चौक के बीच सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराने की कभी पहल नहीं की गयी. अगर स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल किया जाता तो राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड के मुख्य मार्ग के बीच तथा सड़क को अतिक्रमित कर व्यवसायियों से अतिक्रमण मुक्त करवा दिया जाता. राजेंद्र चौक सड़क के दोनों किनारे सब्जी व फल से सड़क को अतिक्रमित कर अपना व्यवसाय करते हैं. और आम लोगों को शाम ढ़लते ही आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी तरह स्टेशन चौक पर ठेला पर बेच रहे फल व्यवसायी द्वारा अश्लील फब्तियां स्कूली छात्रा पर कसी जाती है. इससे इस होकर गुजरने वाली स्कूली छात्रा को भी परेशानी होती है. आर्य कन्या उच्च विद्यालय व महिला महाविद्यालय की छात्रा हेमलता, खुशबू, सोनम, रेहाना, मुमताज ने कहा कि सड़क को जाम कर व्यवसाय करना गलत है और ऊपर से स्कूली छात्रा को देख अश्लील टिप्पणी असहनीय है. यहां नगर थाना पुलिस की तैनाती स्टेशन चौक पर करना चाहिए, नहीं तो छात्राओं के अभिभावक व ठेला पर सामान बेच रहे व्यवसायी के बीच कभी भी मारपीट की नौबत आ सकती है. इस ओर स्कूली छात्रा जिला प्रशासन से मिल कर स्टेशन चौक के बीच सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने का अनुरोध करेगी.
बीच सड़क पर ठेला लगार कर करते हैं व्यवसाय
स्कूली छात्राओं पर करते हैं टिप्पणी अश्लील स्लोगन से स्कूली छात्रा परेशान फोटो है 6 में कैप्सन : इस तरह से सड़क जाम कर किया जाता है व्यवसाय खगडि़या. शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन चौक पर इन दिनों सड़क के बीच में ठेला लगाने से यात्रा करने वाले आम लोगों को काफी परेशानी होती है. […]
