टाउन थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच करेंगे एसडीपीओ

प्रमंडलीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिया था कार्रवाई का निर्देशबैठक में मुख्यमंत्री ने कहा लगातार मिल रही है थानाध्यक्ष की शिकायतथाने में आने वाले लोगों का प्राथमिकी तक नहीं दर्ज करते हैं थानाध्यक्ष, गश्ती तो दूर की बात हैप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की कारगुजारी आखिरकार सूबे के मुख्यमंत्री के कानों तक […]

प्रमंडलीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिया था कार्रवाई का निर्देशबैठक में मुख्यमंत्री ने कहा लगातार मिल रही है थानाध्यक्ष की शिकायतथाने में आने वाले लोगों का प्राथमिकी तक नहीं दर्ज करते हैं थानाध्यक्ष, गश्ती तो दूर की बात हैप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की कारगुजारी आखिरकार सूबे के मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंच ही गयी. इस शिकायत से बिफरे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को मुंगेर में अधिकारियों के साथ बैठक में ही खगडि़या के एसपी को उन्हें थाने से हटाये जाने का निर्देश जारी कर दिया. हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के आदेश को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि नगर थानाध्यक्ष किसी भी क्षण कार्रवाई के पात्र बन सकते हैं. इधर खगडि़या के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा एएसपी/एसडीपीओ को सौंप दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उनपर कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि मुंगेर में प्रमंडल स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने खगडि़या की चर्चा आते ही खगडि़या के एसपी को टाउन थानाध्यक्ष पर सीधे कार्रवाई किये जाने का आदेश जारी कर दिया था. उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि टाउन थानाध्यक्ष गश्ती नहीं करते हैं. इसके अलावा थाने में आने वाले लोगों का प्राथमिकी तक नहीं दर्ज करते हैं. जिसकी चर्चा आए दिन जिले में होती रही, जबकि पुलिस महकमे में भी इसी बात पर चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >