बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की हुई मौत

खगड़िया : अनियंत्रित ट्रक ने मानसी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर एकनिया ढ़ाला के समीप बुधवार की देर रात बाईक सवार दो युवक को कुचल दिया. जिसमें बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी. पूर्णिया जिले के शारदा नगर बस स्टैंड निवासी किसन रजक के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार रजक अपने दोस्त […]

खगड़िया : अनियंत्रित ट्रक ने मानसी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर एकनिया ढ़ाला के समीप बुधवार की देर रात बाईक सवार दो युवक को कुचल दिया. जिसमें बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

पूर्णिया जिले के शारदा नगर बस स्टैंड निवासी किसन रजक के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार रजक अपने दोस्त पूर्णिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 निवासी बैधनाथ उपाध्याय के पुत्र कुमार सानू के साथ पटना से बाईक पर सवार होकर पूर्णिया लौट रहा था.
एकनिया के समीप महेशखूंट की ओर से आ रही ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मानसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गंभीर रूप से जख्मी कुमार सानू को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया.
परिजनों ने बताया कि राहुल जेवियार प्लाजा पूर्णिया में मोबाइल दुकान चलाता था. इसी सिलसिले में पटना से अपने घर पूर्णिया बुधवार संध्या 4 बजे अपने दोस्त कुमार सानू के साथ लौट रहा था. मानसी के समीप चाय पीने के बाद जैसे ही पूर्णिया के लिए निकला ट्रक ने कुचल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >