सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपित गिरफ्तार

बीकोठी : रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र स्थित हनुमान नगर से ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने गुरुवार को दुष्कर्म के दो अप्राथमिकी अभियुक्त प्रभु मंडल और कुन्दन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों पर बरूनेश्वर से दो जुलाई को 10 वर्षीया बालिका को अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है. इस घटना […]

बीकोठी : रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र स्थित हनुमान नगर से ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने गुरुवार को दुष्कर्म के दो अप्राथमिकी अभियुक्त प्रभु मंडल और कुन्दन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों पर बरूनेश्वर से दो जुलाई को 10 वर्षीया बालिका को अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है. इस घटना से क्षेत्र मे खलबली मच गई थी.

दुकानदार भी मंगलवार से ही अपनी दुकानें बंदकर सामूहिक रूप से आक्रोश जता रहे थे. रघुवंशनगर ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ओपी काण्ड सं. 145/19 अप्राथमिकी मामला दर्ज कर सक्रिय रूप से घटना के उद्भेदन मे लगे हुए थे.
इसके लिए डाग स्क्वायर्ड की भी सहायता ली गई.वहीं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम सागर भी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे.यही कारण है कि पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद सभी दुकानें गुरुवार से खोल दी गई. इस अभियान मे एसआई चन्द्रशेखर आजाद, एएसआई रामबाबू यादव, पवन सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, धरमदेव प्रसाद ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >