जफर के गांव पहुंचते ही मचा कोहराम...

खगड़िया : दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाकर जीवन यापन करने वाले शहीद जावेद के तीसरे भाई मो जफर के बुधवार को गांव पहुंचने ही चीत्कार मच गया. शहीद जावेद के भाई जफर के आंसू नहीं रुक रहे थे. जफर को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी दहाड़ कर रो रहे थे. वहीं शहीद […]

खगड़िया : दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाकर जीवन यापन करने वाले शहीद जावेद के तीसरे भाई मो जफर के बुधवार को गांव पहुंचने ही चीत्कार मच गया. शहीद जावेद के भाई जफर के आंसू नहीं रुक रहे थे. जफर को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी दहाड़ कर रो रहे थे. वहीं शहीद जावेद की बहन भैया हो भैया कहकर चिल्ला रही थी. मातम का यह आलम देख ग्रामीण भी खुद के आंसू नहीं रोक पाये. ग्रामीणों ने शहीद के भाई जफर को ढाढ़स बंधाया.

शहीद जावेद के भाई जफर दिल्ली में ही रहकर गाड़ी चलाने का काम करते थे. बुधवार को वह गांव पहुंचे. शहीद जावेद का भाई मो जफर ने कहा कि उन्हें अपने भाई की शहादत पर गर्व है. शहीद के भाई जफर ने विलाप करते हुए कहा कि भाई समझा कर गया था कि दिल्ली में किसी से झगड़ा नहीं करना, वो वीर भाई था मेरा. जफर ने बताया कि ईद के दिन शहीद जावेद ने वीडियो कॉलिंग कर उसे ईद की मुबारक बाद दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >