ख़ुफ़िया विभाग ने जारी किया अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

गोगरी : पाकिस्तानी आतंकियों की नजर खगड़िया तक पहुंच गयी है. खगड़िया की लाइफलाइन डुमरी पुल सहित बदला घाट व धमारा घाट रेल पुल पर आंतकी हमले की साजिश का पता चलते ही खुफिया विभाग ने एलर्ट जारी कर दिया है. पुलवामा हमला के बाद पाकिस्तान से लगातार चल रहें तकरार से दोनों देशों के […]

गोगरी : पाकिस्तानी आतंकियों की नजर खगड़िया तक पहुंच गयी है. खगड़िया की लाइफलाइन डुमरी पुल सहित बदला घाट व धमारा घाट रेल पुल पर आंतकी हमले की साजिश का पता चलते ही खुफिया विभाग ने एलर्ट जारी कर दिया है. पुलवामा हमला के बाद पाकिस्तान से लगातार चल रहें तकरार से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.
आतंकी संगठनों ने देश के विभिन्न सड़क व रेल मार्ग पर बने पुलियों को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की है जिसमें बिहार के खगड़िया जिले के भी तीन स्थानों को चिन्हित किया गया है. आतंकियों के इस साजिश की भनक केंद्रीय खुफिया विभाग सतर्क हो गयी है. इस संवेदनशील मामले में पुलिस-प्रशासन के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.
पुलों की सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश
खुफिया विभाग ने खगड़िया के दो रेल पुल और डुमरी सड़क पुल समेत राज्य के तीन दर्जन रेल व सड़क पुल की सूची जारी कर वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया है.
विशेष शाखा की सूची में उत्तर बिहार के एक दर्जन से अधिक पुल-पुलिया शामिल हैं. विभाग ने खगड़िया से सहरसा को जोड़ने वाली रेल पुल बदलाघाट (खगड़िया), धमारा घाट रेल पुलों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश जारी किया है. इसके अलावा जिले का लाइफलाईन कहे जाने वाली और खगड़िया से कई जिले को जोड़ने वाले डुमरी पुल (खगड़िया), मधेपुरा से नवगछिया जानेवाली विजय घाट पुल (भागलपुर) आदि सड़क पुलों पर आतंकी के द्वारा हमले की साजिश कर दहलाने की साजिश रची गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >