सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव की घटना पति भी वहीं सोया था उठा तो अपराधी फरार चौथम(खगड़िया) : मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में बीती रात सोये अवस्था में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका 55 वर्षीया कैलाश देवी रोहियार के ही कपूरचन्द्र यादव की पत्नी थी. वृद्ध कपुरचंद्र […]

मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव की घटना

पति भी वहीं सोया था उठा तो अपराधी फरार
चौथम(खगड़िया) : मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में बीती रात सोये अवस्था में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका 55 वर्षीया कैलाश देवी रोहियार के ही कपूरचन्द्र यादव की पत्नी थी. वृद्ध कपुरचंद्र भी पास ही सोया था. गोली की आवाज सुनते ही वह उठा लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. इधर घटना की सूचना पर मानसी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार और चौथम थानाध्यक्ष गुंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >