जांच को लेकर एडीएम ने डीएओ को दिया आदेश, मांगी रिपोर्ट

घटिया बीज बेचने के मामले में थोक विक्रेता के विरुद्ध हो रही है सुनवाई जांच के बाद पूछा जा चुका है स्पष्टीकरण, अब बीज जांच के आदेश खगड़िया : जिले के खाद्य व बीज के थोक विक्रेता कन्हैया ट्रेडिंग द्वारा बेचे जा रहे बीजो की जांच होगी. थोक विक्रेता द्वारा बेचे जा रहे मक्के के […]

घटिया बीज बेचने के मामले में थोक विक्रेता के विरुद्ध हो रही है सुनवाई

जांच के बाद पूछा जा चुका है स्पष्टीकरण, अब बीज जांच के आदेश
खगड़िया : जिले के खाद्य व बीज के थोक विक्रेता कन्हैया ट्रेडिंग द्वारा बेचे जा रहे बीजो की जांच होगी. थोक विक्रेता द्वारा बेचे जा रहे मक्के के बीज की जांच कृषि वैज्ञानिक करेंगे. बीज जांच को लेकर लोक शिकायत एडीएम विजय कुमार सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी को आदेश जारी किये हैं. बताया जाता है कि थोक विक्रेता कन्हैया ट्रेडिंग पर घटिया मक्के के बीज बेचने के लगे आरोप के बाद एडीएम ने डीएओ को कृषि वैज्ञानिक से बीज की गुणवत्ता की जांच कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है. ताकि आरोप सही पाये जाने की स्थिति में उक्त थोक विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके.
जानकारी के मुताबिक लोक शिकायत एडीएम ने थोक विक्रेता द्वारा वर्तमान समय में बेचे जा रहे मक्के के बीज की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ पिछले साल बेचे गये बीच की क्वालिटी की भी जांच कराने का आदेश जारी किया है. बताते चले कि खेत में पूर्ण रुप से पौधे नहीं पर पीड़ित किसान ने पिछले साल ही थोक विक्रेता पर घटिया किस्म के बीज बेचने के आरोप लगाते हुए पहले जिला कृषि पदाधिकारी से फिर लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत इस मामले की शिकायत लोक शिकायत एडीएम से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >